Happy Birthday Kisser Boy: बॉलीवुड का सीरियल किसर
Happy Birthday Kisser Boy: आशा करता हूँ आप सभी लोग (Kisser Boy) ये नाम सुन कर समझ गए होंगे की आज यानि 24 March को किसका जन्मदिन है। अगर अब भी नहीं समझ पाए तो हम बता देते हैं जी हाँ दोस्तों आज बॉलीवुड के फेमस अभिनेता जिन्हे हम किसर बॉय के नाम से जानते हैं इमरान हाश्मी का जन्म दिन है।
दोस्तों हम हमेशा आपको सेलेब्रिटी से सम्बंधित बातें बताते रहते
हैं आज हम आपको इमरान हाश्मी के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी
जानकारी आपको बताएँगे आप हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें
बॉलीवुड में बहोत से सितारे ऐसे हैं जिन्हे शोहरत विरासत में मिली,
वही कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने ये शोहरत और मुक़ाम अपने दम
पर हासिल किया उनमे से एक इमरान हाश्मी भी हैं।
Happy Birthday Kisser Boy
इमरान हाश्मी जीवन परिचय
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी हिंदी सिनेमा की जाने माने अभिनेता है
और वो अपने बोल्ड सीन्स के वजह से अपने फैंस के बिच काफी लोकप्रिय
अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। लोग उन्हें किसर बॉय और सीरियल किसर
के नाम से भी जानते है। उनकी फिल्मो के गाने भी काफी लोकप्रिय होते हैं जो
लोगों की जुबां पे आसानी से चढ़ जाते हैं
इमरान हाश्मी जन्मदिन
पूरा नाम | इमरान हाश्मी-Emraan Hashmi |
राष्ट्रीयता | भारतीय-Indian |
जन्म उम्र | 24 मार्च 1979 44 वर्ष |
जन्मस्थान | मुंबई-Mumbai |
शैक्षिक योग्यता | ग्रैजुएशन-Graduation |
पद | अभिनेता-Actor |
लम्बाई | 5’6″ (1.68m) |
कुल मूल्य | $12million(celebritynetworth.com) |
माता-पिता | माहिरा हाश्मी-अनवर हाश्मी |
बच्चे | अयान हाश्मी |
Happy Birthday Kisser Boy
इमरान हाश्मी निजी जीवन
बात करें इनकी निजी ज़िन्दगी के बारे में तो इनके जीवन में काफी उतार
चढ़ाव रहा उनकी शादी दिसंबर 2006 परवीन शहानी से हुआ इमरान एक
बेटे अयान हाश्मी के पिता भी हैं उनकी ज़िन्दगी में मुश्किल भरा दौर तब
आया जब उनका बेटा फर्स्ट स्टेज कैंसर से पीड़ित हो गया लेकिन काफी इलाज
के बाद बच्चा अब स्वस्थ है। जब वो अज़हर की शूटिंग में बिज़ी थे तो उनकी माता
माहिरा हाश्मी का 11 मार्च 2016 को निधन हो गया जिसमें उन्होंने एक दिन की छुट्टी
ली वो अपने फिल्म को डिले नहीं करना चाहते थे एक दिन के बाद वो शूटिंग पर लौट
आये। क्या आप जानते हैं मोहित सूरी, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट उनके कज़िन्स हैं
पुरुस्कार
आपको बता दें इमरान को बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर तथा बेस्ट नेगेटिव रोल के
कई बार पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है।
फ़िल्में
- Dybbuk-2021
- Chehre-2021
- Mumbai Saga-2021
- Father’s Day-2020
- The Boy-2019
- Why Cheat India-2019
- Captain Nawab-2017
- Badshaho-2017
- Raaz Reboot-2016
- Azhar-2016
- Hamari Adhuri Kahani-2015
- Mr. X (3D)-2015
- Tigers-2015
- Ungli-2014
- Raja Natwarlal-2014
- Ghanchakkar-2013
- Eh Thi Dayan-2013
- Rush-2012
- Raaz 3 (2D)-2012
- Sanghai-2012
- Jannat 2-2012
- The Dirty Picture-2011
- Murder 2-2011
- Dil To Bachcha Hai Ji-2011
- Crook: It’s Good To Be Bad-2010
- Once Upon A Time In Munmbai-2010
- Tum Mile-2009
- Raaz-2009
- Jannat-2008
- Awarapan-2007
- The Train-2007
- Good Boy Bad Boy-2007
- Dil Diya Hai-2006
- The Killer-2006
- Gangster-2006
- Aksar-2006
- Jawani Diwani-2006
- Kalyug-2005
- Chocolate-2005
- Aashiq Banaya Aapne-2005
- Zeher-2005
- Tumsa Nahin Dekha-2004
- Murder-2004
- Footfath-2003
आने वाली फ़िल्में
- Tiger 3
- Gutka
- Selfiee
- Sab First Class
किताब
क्या आप जानते हैं इमरान हाश्मी ने एक किताब भी लिखी है जिसका
नाम (The Kiss Of Life) है। यह किताब उनके की कैंसर की लड़ाई पर
आधारित है जो जीत ली गई है इस किताब की तारीफ़ अमिताभ बच्चन और
शाहरुख़ खान जैसे दिग्गजों ने किया है।
विवाद
इमरान हाश्मी के साथ एक विवाद तब है जब एक लड़की अपने सामान और
पुलिस वालों के साथ उनके घर के बाहर शोर करते हुए पहुंची और उनकी बीवी
होने का दावा करने लगी। बाद में जांच करने पर पता चला वो लड़की का मानसिक
संतुलन ठीक नहीं था। लड़की ने अपना नाम रश्मि बताया रश्मि ने इलज़ाम लगाया
की इमरान ने दो महीने तक शारीरिक सम्बन्ध बनाया फिर बाद में बिना बताये छोड़कर
चले गए
ये भी पढ़ें
दोस्तों आशा करता हूँ आपको हमारा लेख पसंद आया होगा अगर पसंद
आया हो तो हमें कमेंट में ज़रूर बताये और अपने मित्रो से साझा भी करें
और हमें सपोर्ट करें क्योकि इससे हमें मोटिवेशन मिलता ताकि हम आपके
लिए और बेहतर आर्टिकल लिख सकें।
अन्य पढ़ें
यह प्यारी बच्ची: फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी है