Mobile App-एक ऐसा सार्वजनिक वितरण प्रणाली जिसकी सहायता से आप बहोत सी जानकारी हासिल कर सकते हैं। ई-पीडीएस पोर्टल की मदद से पीडीएस वस्तु दरों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली समाचार, महत्वपूर्ण चार्ट, राशन कार्ड विवरण, राशन कार्ड आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। राज्य सरकार के सार्वजनिक वितरण प्रणाली पोर्टल और पंजीकृत कस्बों और गांवों के बारे में भी जानकारी इस ऐप पर घर बैठे आसानी से मिल जाएगी। आवंटन नीति, उचित मूल्य की दुकान के व्यापारियों द्वारा उठान, भंडारण क्षमता, राज्य के गोदामों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के हितधारकों के बारे में जानकारी दी गई है। हम सभी के लिए ये ऐप बहोत उपयोगी है इसमें अपनी आईडी कैसे बनाये और इससे और क्या फायदे हैं आइये सब जानते हैं विस्तार से।
Mobile App
आमतौर पर आज के डिजिटल युग में हर वैक्ति चाहता है घर बैठे सभी जानकारी उपलब्ध हो जाये।
आइये बताते हैं आपको एक ऐसे Mobile App (EPDS) के बारे में जो आपको घर बैठे बहोत से
प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराएगी। यह एक सरकारी पोर्टल है सभी को इसके बारे में जानना
चाहिए क्योंकि ये एक बहोत उपयोगी ऐप है। सबसे पहले जानते हैं इससे क्या लाभ है और इस पर
अपना खाता कैसे बनाये आइये जानते हैं।
(1) खाद्य एवं सामूहिक वितरण विभाग की ग्रामीण अनाज बैंक योजना की जानकारी हासिल करें
इस Mobile App आपको खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के ग्रामीण अनाज
बैंक योजना के बारे में जानकारी दी गई है। प्राकृतिक आपदा या सूखा पड़ने की स्थिति में गरीब लोगों के पास राशन खरीदने के कोई संसाधन नहीं होते ऐसी स्थिति में इसका उद्देश्य भुखमरी से सुरक्षा प्रदान करना है। इस स्किम का लाभ उठाने के लिए आवश्यक शर्तों का पालन करते हुए यहाँ से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
(2) प्रचलित खाद्य वितरण योजना की जानकारी
(EPDS) Mobile App पर उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा प्रायोजित योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध दी गई है। मिड डे मील योजना, अन्नपूर्णा योजना, गेहूं आधारित पोषण कार्यक्रम और अन्य योजनाओं के विवरण की जानकारी साझा की गई है। उपयोगकर्ता गांव अनाज बैंक योजना, आपातकालीन भोजन कार्यक्रम और (SC) अनुसूचित जाति / (ST) अनुसूचित जनजाति /(OBC) अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास के छात्रों के लिए खाद्यान्न आवंटन योजना जैसी योजनाओं के बारे में इस पर जानकारी उपलब्ध है।
(3) चीनी निदेशालय से जुडी जानकारी प्राप्त करें
चीनी निदेशालय से जुडी जानकारी प्राप्त करें। चीनी नीति, चीनी उद्योग, चीनी उत्पादन,
चीनी व्यापार, चीनी की खपत, चीनी कीमत, चीनी की आपूर्ति के बारे में जानकारी दी गई है।
प्रमुख चीनी उत्पादक राज्यों, चीनी मिलों, बफर सब्सिडी, चीनी उद्योग के लिए विकास परिषद, नई मिलों की स्थापना के बारे में सभी प्रकार की जानकारी दी गई है।
(4) वनस्पति, वनस्पति तेल और वसा (DVVOF) निदेशालय के बारे में जानकारी
वनस्पति, वनस्पति तेल और वसा (डीवीवीओएफ) निदेशालय वनस्पति तेलों के समन्वित
प्रबंधन, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के माध्यम से आयात को सुविधाजनक बनाने के लिए
आयात शुल्क के समायोजन, उपलब्धता में सुधार लाने और उनके मूल्य को स्थिर करने के लिए जिम्मेदार है।
(5) भारतीय अनाज भंडारण प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान के बारे में जानकारी
(EPDS) Mobile App पर भारतीय अनाज भंडारण प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान (IGMRI)
प्रकृति की जांच, विभिन्न कृषि जलवायु परिस्थितियों में कीड़े, मूषक, पक्षियों और सूक्ष्म जीवों
के द्वारा किये गये नुकसान की प्रकृति, विस्तार और सीमा की जांच करने और उचित अनाज भंडारण के लिए और संग्रहित अनाज कीट के नियंत्रण के लिए लागत प्रभावी तकनीक को विकसित करने के लिए जिम्मेदार है।
(6) सेंट्रल अनाज ब्यौरा एवं लैबोरेटरी की जानकारी
(EPDS) पर केन्द्रीय अनाज विश्लेषण प्रयोगशाला (सीजीएएल) केंद्रीय कुंड के लिए
खरीफ और रबी खाद्यान्न की खरीद हेतु गुणवत्ता मानकों के निर्माण के लिए जिम्मेदार है।
महत्वपूर्ण क्षेत्रों, विश्राम, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी उपलब्ध है।
(7) हिंदुस्तान वनस्पति तेल निगम लिमिटेड के बारे में जानकारी
EPDS पर हिंदुस्तान वनस्पति तेल निगम लिमिटेड (एचवीओसी) सरकार द्वारा अंगीकृत की गई
एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है। उपयोगकर्ता एचवीओसी, इसके संचालन के इतिहास, संगठनात्मक संरचना और कार्यों से संबंधित जानकारी उपलब्ध हैं।
(8) फ़ूड और सामूहिक वितरण विभाग का नागरिक अधिकार पत्र
Mobile App खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य और सार्वजनिक वितरण
विभाग के नागरिक अधिकार पत्र दिए गए हैं। उपयोगकर्ता विभाग, इसकी दृष्टि, मिशन,
सेवाओं, सेवा के मानकों, हितधारकों, जिम्मेदारी केंद्र पर से जानकारी हासिल करें।
(9) नेशनल फ़ूड सुरक्षा बिल 2013 के बारे में जानकारी
खाद्य और सामूहिक वितरण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक, 2013 के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक,उसके लघु शीर्षक, सीमा, प्रारंभ, परिभाषा से संबंधित जानकारी दी गई है। खाद्य सुरक्षा के प्रावधानों, विशेष समूहों के हक, खाद्य सुरक्षा भत्ता, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार आदि के बारे में जानकारी EPDS ऐप पर उपलब्ध है।
(10) सूचना कंट्रोल कक्ष की जानकारी
क्वालिटी नियंत्रण कक्ष (क्यू सी सी) खरीद, भंडारण तथा वितरण के समय पर खद्यान्न
की गुणवत्ता को सुनिश्चित करता है । क्षेत्रीय केन्द्रों, सूखाग्रस्त क्षेत्रों, विश्राम, प्रशिक्षण
पाठ्यक्रमों आदि के बारे में सूचना प्रदान की जाती है । केन्द्रीय अन्न विश्लेषण प्रयोगशाला
(सीजीएएल) तथा भारतीय अन्य भंडारण प्रबंधन और अनुसंधान संस्थान (IGMRI) के
उपयोग के लिए भी उपलब्ध है।
- EPDS का पूरा नाम क्या है?
- EPDS पर अपना खाता कैसे बनाए?
EPDS का पूरा नाम ” Electronic Public Distribution Distribution System” है।
(EPDS) पर आप आसानी से अपने ई-मेल द्वारा खाता बना सकते हैं।
दोस्तों आप सभी को ये लेख में दी गई जानकारी कैसी लगी हमसे कमेंट में साझा करें और हमारे आर्टिकल को अपने मित्रों से साझा करें। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी EPDS पोर्टल से लेकर आपको आसान भाषा में बताया गया है।
EPDS के बारे में ज़यादह जानकारी के लिए यहाँ देखें
अन्य पढ़ें
Old Pension Scheme: बिहार में भी राजस्थान की तरह लागु होगी?
Business Idea: 1 लाख निवेश कर कमाए 60 से 70 लाख जानिए कैसे