Rahul Gandhi
Rahul Gandhi 19 Jun 2022 को 52 साल के हो गए हैं, आज उनके जन्म दिन के मौक़े पर उनसे जुड़ी खास बाते हम आपके साथ साझा करेंगे।
दोस्तों जैसा की आज राहुल गाँधी का जन्म दिन है ,तो जानते इनके बारे में विस्तार से राहुल का जीवन परिचय से लेकर शिक्षा और उनका नेटवर्थ कितना है। सब जानकारी मिलेगी, हमारे लेख को पूरा पढ़ें राहुल गाँधी कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीती का जाना माना एक चेहरा हैं। वे काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं अमेठी से संसद भी रहें हैं लेकिन बाद में स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए और यूपी की राजनीती से बाहर हो गए। राहुल अपने परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य हैं जो की राजनीती में कार्यरत हैं।
Rahul Gandhi के 52वें जन्म दिन पर जानते हैं उनका जीवन परिचय
नाम (Name) | राहुल गांधी |
जन्म तारीख (Birth date) | 19 जून 1970 |
लिंग (Gender) | पुरुष |
धर्म (Religion) | हिन्दू ब्राह्मण |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
निवास स्थान (Residence) | नई दिल्ली, भारत |
राशि (Zodiac Sign) | मिथुन |
राजनैतिक पार्टी (Political Party) | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
स्कूलिंग (Schooling) | सेंट कोलंबा’स स्कूल, दिल्ली और द दून स्कूल, देहरादून |
कॉलेज (College) | सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली और द हावर्ड यूनिवर्सिटी |
एम.फिल (M. Phil) | ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज |
प्रॉफेश्नल बेग्राउंड (Professional Background) | लंदन बेस्ड मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म “मॉनिटर ग्रुप” के साथ काम किया 2002 में मुंबई की कंपनी बेकअप्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के डाइरेक्टर के रूप में कार्य किया |
राजनीतिक करियर (Political Career ) | भारतीय युवा कांग्रेस के चेयरपर्सन नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन 2007 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव बने 2013 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने |
आय (Net Worth) | $2 मिलियन |
आय भारतीय रुपया (Net Worth In Indian Rupees) | 16 Crore INR |
तनख्वाह (Salary) | 1 Crore + |
मासिक तनख्वाह (Monthly Income) | 10 Lakhs + |
लम्बाई (Height) | 1.71 M (5′ 7”). |
रंग (Colour) | गोरा |
पेशा (Profession) | राजनीती |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित |
पारिवारिक जानकारी (Family Information)
राहुल गांधी के परिवार के सदस्यों की जानकारी संक्षिप्त में
पिता (Father) | राजीव गांधी |
माता (Mother) | सोनिया गांधी |
दादा (Grand Father) | फिरोज गांधी |
दादी (Grand Mother) | इंदिरा गांधी |
दादी के पिता (Great Grand Father) | पंडित जवाहरलाल नेहरू |
दादी की माताजी (Great Grand Mother) | कमला नेहरू |
चाचा (Uncle) | संजय गांधी |
चाची (Aunt) | मेनका गांधी |
बहन (Sister) | प्रियंका गांधी |
भाई (Cousin Brother) | वरुण गांधी |
बहनोई (Brother In Law) | रोबर्ट वाड्रा |
भतीजी (Niece) | मिराया |
भतीजा (Nephew) | रैहान |
राहुल गांधी की शिक्षा (Education)
जब Rahul Gandhi ने शिक्षा लेना आरंभ किया, तो वे सर्वप्रथम दिल्ली की सेंट कोलंबस स्कूल गए, परंतु फिर कुछ समय बाद इनका दाखिला उत्तराखंड के मशहूर स्कूल द दून स्कूल में कराया गया. परंतु फिर कुछ घटनाए जैसे इंदिरा गांधी की हत्या, राजीव गांधी का पीएम बनना और एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा इनके पूरे परिवार को धमकिया दिये जाना आदि के कारण राहुल और उनकी बहन दोनों को ही अपनी आगामी शिक्षा स्कूल को छोड़ घर से पूरी करने के लिए विवश होना पढ़ा. परंतु जब 1989 में राहुल ने युवा अवस्था में कदम रखा, तो इन्होने दिल्ली के ही सेंट स्टीफन कॉलेज में प्रवेश लिया.
यहाँ पर इन्होने केवल 1 वर्ष तक पढ़ाई की और इसके बाद वे हावर्ड यूनिवर्सिटी चले गए. उनके लिए यह व्यवस्था भी ज्यादा दिनों तक काम नहीं कर सकी, और उनके पिता राजीव गाँधी की हत्या कर दी गयी, पुनः सुरक्षा की दृष्टी से इन्हे फ्लोरिडा कॉलेज में स्थानांतरित किया गया, यही से इन्होने 1994 में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. यहां पर इनकी सुरक्षा के लिए इनकी पहचान अन्य लोगों से छुपाकर रखी गई थी, केवल इनकी सुरक्षा एजेंसी और कॉलेज के अधिकारी इनकी असली पहचान जानते थे. इसके बाद कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से इन्होने अपना एम. फिल पूरा किया. इस प्रकार राहुल एक उच्च शिक्षित नेता है.
राहुल गांधी करियर (Career)
अपने पिता की ही तरह Rahul Gandhi ने शुरुआत से राजनीति को नहीं चुना था, इन्होने अपनी पढ़ाई के बाद लंदन में मॉनिटर ग्रुप नामक कंपनी में काम किया, जो कि एक मैनेजमेंट कंसल्टेंसी फर्म थी. इसके बाद साल 2002 में ये मुंबई बेस्ड टेक्नोलॉजी आउटसोर्सिंग कंपनी में विभिन्न डाइरेक्टर में से एक थे.
राहुल गांधी का राजनीतिक करियर (Political Career )
साल 2004 वह साल था, जब गांधी परिवार के इस सुपुत्र ने भारतीय राजनीति में प्रवेश कर अपने परिवार के पद चिन्हों पर चलने का फैसला किया. इनका अब तक का राजनीतिक करियर हम यहां आपको नीचें कुछ पॉइंट्स में बताने जा रहें है।
- साल 2004 में राजनीति में प्रवेश करते ही इन्हे अपने परिवार की इमेज का फायदा मिला और ये अपने खानदानी गढ़ अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए. इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी माँ और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया जी के साथ विभिन्न सरकारी कार्यक्रम और पार्टी की बैठकों में भाग लेना शुरू किया।
- फिर 2006 में होने वाले चुनाव में इन्होने अपनी बहन के साथ मिलकर अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया, इस प्रयास में यह कामयाब रहें और इनकी पार्टी विजय रही. इसके बाद 2007 में भी राहुल ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया था।
- इसके इसी वर्ष ये भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ और पार्टी के युवा संघ के सचिव बने. इसके बाद 2008 में इन्होने युवा राजनीति में सुधार के लिए युवाओं के साक्षात्कार लिए और इसमे विस्तार के लिए 40 सदस्यों को युवा कांग्रेस में शामिल किया. इनके इस प्रयासो से युवा कांग्रेस में 20 से 25 हजार सदस्यों की वृद्धि देखी गई, जो कि एक बड़ी उपलब्धि थी।
- 2009 में ये अमेठी निर्वाचन क्षेत्र में पुनः अपनी सीट बरकरार रखने में सफल रहें. इस बार पुनः इन्होने उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों में बहुत मेहनत की, और इस बार पार्टी ने वहाँ 80 में से 20 सीटो पर अपना कब्जा जमाया. इसके लिए इन्होने 8 दिनों तक पूरे देश का दौरा किया और करीब 125 रेलियों को संबोधित किया।
राहुल गांधी द्वारा जीते गए चुनाव
साल | निर्वाचन क्षेत्र | राज्य | स्टेटस | पार्टी को मिले वोट | प्रतिद्वंदी |
2004 | अमेठी | उत्तर प्रदेश | जीत | 3,90,179 | चंद्र प्रकाश मिश्रा मतियारी |
2009 | अमेठी | उत्तर प्रदेश | जीत | 4,64,195 | आशीष शुक्ला |
2014 | अमेठी | उत्तर प्रदेश | जीत | 4,08,651 | स्मृति ईरानी |
राहुल गांधी की कुल संपत्ति (Rahul Gandhi Net Worth)
विगत कई पुश्तों से राजनीति से नाता होने के कारण इनकी कुल संपत्ति जानने में हर किसी को रुचि होगी. वैसे अभी 2022 के आंकड़ों के अनुसार इनकी कुल संपत्ति लगभग 2 मिलियन डॉलर है. इनकी इस संपत्ति में इनकी व्यक्तिगत संपत्ति, व्यक्तिगत निवेश और वेतन से आय भी शामिल है.
राहुल गांधी की शादी
52 साल के राहुल अब तक कुवारे है, पूरे देश को इस बात की उत्सुकता है कि ये शादी कब और किससे करेंगे. हालांकि अब तक इनकी शादी के संबंध में कोई खबर सामने नहीं आई है, पर जैसे ही हमे ऐसी कोई जानकारी मिलेगी हम इसे आप तक ज़रूर पहुंचाएंगे।
राहुल गांधी से जुड़े रोचक तथ्य Interesting Fact About Rahul
Rahul Gandhi एक जाने माने रईस परिवार से संबंध रखते है, परंतु फिर अब तक इनके नाम एक भी कार रजिस्टर नहीं है और वे ट्रैवल के लिए सरकारी वाहनों का प्रयोग करते है
2011 में जब वे यूपी में परसौल में उत्तेजित किसानों से मिलने जा रहे थे, इन्हे यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, हालांकि 3 घंटे बाद इन्हे प्रशासन ने रिहा कर दिल्ली जाने की समझाईश दी थी
राहुल राजनीति में नए जमाने के नेता है और ये लगातार अपनी पार्टी के लिए नए-नए प्रयोग करते रहते है, जिससे उन्हे प्रसिद्धि और विवाद दोनों का ही सामना करना पड़ता है. उन्होने अपने व्यस्त समय में से टाइम निकालकर आम लोगों के घर जाकर उनके हाल जानने की कोशिश की, उनके इस प्रयोग के लिए उन्हे काफी प्रशंसा मिली. हालांकि कुछ लोगों ने इसे प्रचार का तरीका बताकर उनकी निंदा भी करी.
ये हमेशा से लोकपाल के पक्ष में रहे है, और उनकी राय है कि लोकपाल को संवैधानिक निकाय बनाया जाना चाहिए, और संसद को इसके प्रति जवाबदेह होना चाहिए
देश की अदालत की तरह राहुल ने भी समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर होना करार किया है.
राहुल महिलाओं को समानता वाले मुद्दे पर भी हमेशा महिलाओं के पक्ष में रहे है और इन्होने लोकसभा और राज्य सभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत रिज़र्वेशन का भी समर्थन किया है.
ये मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट है, इसके अलावा इन्हे हवा में उड़ान भरना भी पसंद है, इसलिए इन्होने हवाई जहाज चलाने की ट्रेनिंग भी ली है.
Rahul की पसंद और नापसंद (Likes and Dislikes)
Rahul Gandhi अपनी पसंद और नापसंद को ज्यादा शेयर नहीं करते, इसलिए इसके बारे में ज्यादा किसी को कुछ पता नहीं है. परंतु फिर भी इनकी कुछ पसंद नापसंद इस प्रकार है.
राहुल को खाने में नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक और कुछ भारतीय व्यंजन पसंद है ये अपने रोजाना के खाने में अधिकतर मांसाहारी भोजन पसंद करते है.
इनके पसंदीदा राजनेताओं में इनके पिता और नेहरू जी का नाम शामिल है.
राहुल को विभिन्न खेलों में भी रुचि है, परंतु अब ये अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण किसी खेल में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते.
राहुल गांधी पर किताबे (Books on Rahul Gandhi)
राहूल- द फर्स्ट अथॉरिटेटिव बायोग्राफी (Rahul- The First Authoritative Biography)
राहुल की इस ऑटो बायोग्राफी में नेहरू-गांधी परिवार के संबंधो को बताया गया है और इसी के साथ आधुनिकता और राजवंश से संबंधित चर्चा भी की है. इस किताब में लेखक ने राहुल के सार्वजनिक कार्यक्रमों, उनकी भारत में विभिन्न यात्राओं, उनकी आम आदमी तक पहुंचने की नीति और युवा कांग्रेस के संबंध में बताया गया है. इस पुस्तक में यह स्पष्ट किया है कि इनके कार्य भारत को किस तरह प्रभावित करेंगे.
डिकोडिंग राहुल गांधी (Decoding Rahul Gandhi)
किताब में लेखक आरती रामचंद्रन ने राहुल के पीछे छुपी हुई छवि को सामने लाने की कोशिश की है. यह पुस्तक राहुल और उनके कुछ करीबी व्यक्तियों के साक्षात्कार पर आधारित है. इस पुस्तक से पता चलता है कि असल में राहुल गांधी कौन है, उनकी आकांक्षाएं क्या है, उन्हे किन चीजों से डर लगता है और उन्हे क्या प्रेरित करता है. इस किताब में उनकी पिछले सालों में लागू की गई कुछ नीतियों की असफलता के कारण भी बताएं गए है.
अन्य पढ़ें
दोस्तों हमारे द्वारा लिखे आर्टिकल आपको पसंद आते हैं तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताये और इसे अपने मित्रो के साथ साझा भी करें।
यहाँ क्लिक करें
फेसबुक पेज से घर बैठे महीने का 35000 कमाए
Bihar Sharif: सज्जादा मख़्दूमे जहाँ की दस्तारबंदी की रस्म अदाएगी